भोपाल/ खबर डिजिटल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 सितम्बर को नई दिल्ली में हो रहे “इन्वेस्टमेन्ट अपॉर्च्यूनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क” के इंटरैक्टिव सेशन प्रोग्राम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को हुए कैबिनेट में ये जानकारी दी।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बदनावर धार में 2158 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 2000 करोड़ रूपए से अधिक की अनुमानित लागत से विकसित हो रहे टेक्सटाइल हब-पीएम मित्रा पार्क से पश्चिम मध्यप्रदेश में मेट्रोपॉलिटन एरिया विकास के स्वप्न को साकार करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें – वेटिंग टिकट करें कंफर्म! रेलवे की ‘विकल्प’ सुविधा से… – Khabar Digital
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वस्त्र उद्योग पर केंद्रित पीएम मित्रा पार्क के विकास को विशेष महत्व दिया है। पार्क में भूमि आवंटन के लिए आवेदन 22 अगस्त से 11 सितम्बर 2025 तक खुले रहेंगे। मात्र 1 रूपये प्रति वर्ग मीटर-प्रीमियम तथा 120 रुपये प्रति वर्ग फ़ीट विकास शुल्क पर भूमि आवंटन किया जा रहा है, जो देश में समस्त पीएम मित्रा पार्कों में सबसे कम है। यह पार्क लगभग तीन लाख नौकरियों का सृजन करेगा, जिनमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार होंगे।
यह भी पढ़ें –Aaj Ka Rashifal: 2 सितंबर 2025, जानिए क्या कहती है आज राशिफल – Khabar Digital
इसके पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि ग्वालियर में संपन्न टूरिज्म कॉन्क्लेव में 3200 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनसे ग्वालियर, चंबल के साथ सागर संभाग में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विषय विशेष पर निवेश प्रोत्साहन के लिए हो रही समिट का प्रदेश को लाभ मिल रहा है।
इसी क्रम में 11 से 13 अक्टूबर की अवधि में भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रेवल मार्ट आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 3 सितम्बर को नई दिल्ली में “इन्वेस्टमेन्ट अपॉर्च्यूनिटीज इन पीएम मित्रा भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें –Aaj Gold Silver Rate: आज 2 सितम्बर सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में मामूली उछाल – Khabar Digital


