P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपीएम मित्रा पार्क: प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को देंगें बड़ी...

पीएम मित्रा पार्क: प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को देंगें बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

पीएम मित्रा पार्क: प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को देंगे बड़ी सौगात...

भोपाल/ खबर डिजिटल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार जिले में आ रहे हैं। यहां पर प्रधानमंत्री, पीएम मित्रा पार्क (PM MITRA Park) के माध्यम से 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष, कुल मिलाकर 3 लाख युवाओं को रोजगार का तोहफा देंगें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाला गौरवशाली क्षण होगा। हम सब प्रदेशवासी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मीय एवं भव्य स्वागत के लिए तैयारी करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की देश के पहले पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन अवसर पर मध्यप्रदेश में उपस्थिति हम सबके प्रेरणा भी और आनंद का अवसर भी है, उनकी उपस्थिति में हमें उत्साह देती है।

यह भी पढ़ें –रीवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल: आधुनिक इलाज का वादा… लेकिन मौत का खतरा! – Khabar Digital

17 सितंबर मोदी का जन्मदिन, मध्यप्रदेश में मनाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी धार जिले (Dhar District) की बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, सेवा पखवाड़ा तथा यहां देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से प्रदेश के जनजातीय बहुल मालवा अंचल में किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश का धार, झाबुआ, उज्जैन और निवाड़ का खरगोन, बड़वानी सबसे बड़ा कपास उत्पादक क्षेत्र है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश में कॉटन आधारित बड़े इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना होने जा रही है, यह देशभर में मंजूर 7 पीएम मित्रा पार्क में से पहला पार्क है जिसका भूमि-पूजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क से 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष, कुल मिलाकर 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें –जानें आपकी राशि का भाग्य – Khabar Digital

प्रधानमंत्री पीएम मित्रा पार्क का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 17 सितम्बर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ ‘सुमन सखी’ चैटबॉट को लांच करेंगे। पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। जनजातीय स्व-सहायता समूहों से स्वदेशी उत्पादों की खरीद और यूपीआई से भुगतान, सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें- PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए तोहफा – Khabar Digital

प्रधानमंत्री मोदी “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत महिला लाभार्थियों को पौधों का वितरण, एक करोड़ सिकल सेल कार्ड के वितरण सहित स्वदेशी पखवाड़े का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम में लाड़ली बहनें, स्व-सहायता समूह के सदस्य, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन योजना के हितग्राही सहित टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी, युवा उद्यमी, महिला उद्यमी एवं हितग्राही उपस्थित रहेंगे।

देखें वीडियो
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट