P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Railways News: इटारसी-बीना होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल के यात्रियों को...

MP Railways News: इटारसी-बीना होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल के यात्रियों को राहत

गर्मियों के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है. पुणे और गोरखपुर के बीच रोजाना समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. इंडियन रेलवे की ओर से संचालित गाड़ी संख्या 01415 और 01416 यह विशेष ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई तक यात्रियों को सेवा देगी.

रेलवे से चलने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर

करीब दो महीने तक चलने वाली यह ट्रेन कुल 62 ट्रिप पूरी करेगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, रानी कमलापति और बीना जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रुकेगी. इससे भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा.

जान लें ट्रेन का समय

ट्रेन के समय की बात करें तो गाड़ी संख्या 01415 पुणे से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी. यह रात 9:10 बजे इटारसी पहुंचेगी, इसके बाद 11:15 बजे रानी कमलापति और अगले दिन तड़के 1:25 बजे बीना पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखते हुए शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलेगी. यह अगले दिन सुबह 8:00 बजे बीना पहुंचेगी, फिर 10:30 बजे रानी कमलापति और दोपहर 12:10 बजे इटारसी पहुंचेगी. इसके बाद तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे हड़पसर, पुणे में इसका अंतिम ठहराव होगा.

ट्रेन की इनसाइड डिटेल्स जान लें

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिल सके. यह ट्रेन दौंड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, झांसी, कानपुर, लखनऊ और गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी.रेलवे के इस फैसले से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. खासतौर पर गर्मी की छुट्टियों के दौरान कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा और यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक सुविधा और विकल्प मिल पाएंगे.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट