नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा रही है,जिसमें पार्टी आगामी लक्ष्य के दृष्टिगत नवीन कार्यकारणी में युवाओं और ऊर्जावान सदस्यों को प्राथमिकता देते हुए नवजवानों पर भरोसा जता रही है।इसी तारतम्य में नर्मदापुरम ज़िले को भी प्राथमिकता में रखते हुए नर्मदापुरम ज़िले की बागडोर संभालने वाले युवा चेहरे राजेंद्र मालवीय को उनकी कार्य कुशलता और सक्रियता को देखते हुए बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।श्री मालवीय को मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष(ओ.बी.सी.) का दायित्व सौंपा गया है।
रीवा की समीक्षा ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, देशभर में हासिल की 56 वीं रैंक – Khabar Digital
ज्ञात हो कि पूर्व में राजेंद्र मालवीय नगर परिषद चुनाव में यूथ विंग ज़िला अध्यक्ष नर्मदापुरम के तौर पर,और विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में ज़िला अध्यक्ष रहते हुए पार्टी की रीति नीति को ज़मीनी स्तर पर रखने में मुख्य भूमिका निभा चुके है। श्री मालवीय का नाम बेबाक और सक्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर लिया जाता है और उनके कार्यकाल में संपूर्ण नर्मदापुरम ज़िले में कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा नज़र आया।वहीं राजेंद्र ने ज़िले के अलग अलग क्षेत्र में जाकर आम जन की आवाज़ को मजबूती के साथ उठाया जिसमें शराब बंदी,भ्रष्टाचार,जनजातीय वर्ग(आदिवासी)के हितों के मुद्दों को मुखरता से प्रशासन के समक्ष पूरी प्रबलता के साँथ रख चुके है।
इन्हीं सक्रियता को देखते हुए आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर,एवं सह प्रभारी विश्वेंद्र सिंह की अनुशंसा पर राजेंद्र मालवीय को प्रदेश कार्यकारणी में मुख्य स्थान देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से नवाज़ा गया है।इसी के साथ पार्टी ने ये बात भी स्पष्ट कर दी है कि संगठन में सक्रिय और ऊर्जावान सदस्यों को प्राथमिकता में रखा जाएगा,जिससे आगामी समय में होने वाले चुनावों में पार्टी अपनी पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ चुनावी रण में अपनी बेहतर प्रस्तुति देते हुए संगठन और पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकेगी।राजेंद्र मालवीय की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और सांथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।


