घंसौर(सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के घंसौर तहसील के तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में 77 ग्राम पंचायतों के किसानों की मांग को लेकर साध्वी ऋचा गोस्वामी ने आमरण अनशन शुरू किया है। साध्वी ऋचा गोस्वामी ने बताया कि वे नर्मदा परिक्रमा के दौरान किसानों की समस्या से अवगत हुईं। किसानों ने बताया कि नर्मदा नदी क्षेत्र में होने के बावजूद खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
किसानों की मुख्य मांग
किसानों का कहना है कि 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस क्षेत्र में लिफ्ट इरिगेशन की घोषणा की थी और 2000 करोड़ से अधिक बजट का पत्राचार भी हुआ था, लेकिन आज तक किसानों को लिफ्ट इरिगेशन की सुविधा नहीं मिली।
किसानों का समर्थन बढ़ रहा है
साध्वी ऋचा गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि जब तक लिफ्ट इरिगेशन या माइक्रो इरिगेशन से खेतों तक पानी नहीं पहुंचता, वे अनशन जारी रखेंगी। यह मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में किसानों और जनता की समस्या पर साध्वी द्वारा अनशन करने का पहला मामला बताया जा रहा है। धीरे-धीरे किसानों का समर्थन भी अनशन को मिलने लगा है।


