P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News : घर के अंदर घुसा तेंदुआ… मची अफरा तफरी

Seoni News : घर के अंदर घुसा तेंदुआ… मची अफरा तफरी

गांव में दहशत का माहौल

सिवनी/आदित्य भारद्वाज/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित कुरई के करजमारा फतेपुर गांव में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में दाखिल हो गया। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

कच्चे मकान में घुसा तेंदुआ
मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ सीधे गांव के एक व्यक्ति के कच्चे मकान के अंदर घुस गया। गनीमत रही कि जैसे ही तेंदुए की आहट मिली, घर के सदस्य और आसपास के लोगों ने सुरक्षित दूरी बना ली। तेंदुए के घर के अंदर होने की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद को घरों में कैद कर लिया।

वन विभाग का चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन अमले की टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को दूर किया और घर की घेराबंदी की। वन विभाग ने मकान के मुख्य निकास द्वार पर लोहे का मजबूत पिंजरा लगाया। काफी देर तक चले इंतजार और मशक्कत के बाद, तेंदुआ जैसे ही बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, वह सीधे पिंजरे में जाकर फंस गया।

सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ
वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद, विभागीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उसे आबादी क्षेत्र से दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से सटे इलाकों में रात के समय सावधानी बरतें और अकेले बाहर न निकलें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट