उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज दक्षिण भारतीय सिनेमा की चमक देखने को मिली। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एम. श्रीकांत और भूपाल राजू ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। दोनों कलाकारों ने तड़के होने वाली दिव्य भस्म आरती में भाग लिया। अलसुबह के शांत माहौल में उन्होंने मंत्रों के बीच बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों कलाकार भक्तिभाव में लीन नजर आए और आरती का लाभ उठाया।
मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत और सत्कार किया।
कलाकारों ने जताई खुशी
दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की इन मशहूर हस्तियों ने महाकाल की महिमा का गुणगान करते हुए अपनी यात्रा को सुखद और शांतिपूर्ण बताया।


