वैष्णों देवी मंदिर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड यात्रा को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नए कदम उठा रहा है. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है, ताकि यात्रा का अनुभव बेहतर हो सके. भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं.
क्या-क्या हुए हैं बदलाव
सबसे अहम बदलाव भीड़ प्रबंधन से जुड़ा है. भवन क्षेत्र में दर्शन के बाद लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अलग रास्ता तैयार किया जा रहा है. इससे आने और जाने वाले लोगों की भीड़ एक-दूसरे से नहीं टकराएगी और यात्रा ज्यादा सुगम हो जाएगी.
इसके अलावा अब दर्शन के बाद भक्त शांति के कुछ पल भी बिता सकेंगे. इसके लिए भवन परिसर में एक विशेष साधना कक्ष तैयार किया गया है. यहां श्रद्धालु शांत वातावरण में बैठकर ध्यान और पूजा कर सकेंगे. इससे उन्हें एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा और यात्रा और भी यादगार बनेगी.
वहीं बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए भी बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है. कटरा से Shiv Khori के बीच जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना है. इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा अधिक आसान भी हो जाएगी. इसके साथ ही इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं वैष्णों देवी
हाल के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले कुछ महीनों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया है. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य यह है कि कटरा पहुंचने से लेकर दर्शन कर वापस लौटने तक हर श्रद्धालु को बेहतर अनुभव मिले. आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के जरिए यात्रा को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है. सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है. मेडिकल टीम और सुरक्षा बलों की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई है. साथ ही ट्रैक और भवन क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


