पुलिस प्रशासन व जनसंपर्क विभाग की नवीन कानूनों व योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी 

शाजापुर/आदित्य शर्मा। पुलिस प्रशासन ने तीन नए कानून के साथ-साथ आमजन को साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला विरुद्ध अपराधो के बारे जागरूक करने पर आधारित पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि मुख्य समारोह में संसद द्वारा पारित किये गए तीन नए कानूनों की प्रदर्शनी लगाई गई, इनमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नगारिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 शामिल है। इन कानूनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मानवाधिकारों एवं महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पीडित-केन्द्रित न्याय तंत्र स्थापित करना, जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण से आपराधिक न्याय प्रणालि को और सुगम तथा सुलभ बनाना तथा जेलों और सुधार गृहों से भीड़ कम करना है।

एसपी श्री राजपूत ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजनों को हाल ही 2023 मे पास हुए तीन नए कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023)के बारे में आमजन को जागरूक करने की पुलिस प्रशासन ने अनूठी पहल की है। 

समारोह में पुलिस प्रशासन व जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में संसद द्वारा पारित तीन नए कानूनों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसका शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री  इंदरसिंह परमार, लोकप्रिय विधायक अरूण भीमावद ने फीता काटकर किया और उन्हाैने व अन्य गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एएसपी टी.एस.बघेल सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment