MP Congress : एक्शन में MP कांग्रेस, निशाने पर अधिकारी-कर्मचारी

MP Congress : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस एक्शन में दिखाई देने वाली है। कांग्रेस ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों और जिलाअध्यक्षों को बीजेपी का काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाने का आदेश जारी किया है। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनका भाजपा के प्रति झूकाब है और ऐसे कर्मचारी जो भाजपा नेताओं के सगे सबंधी है, उनकी सूची तैयार की जाए। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर का कहना है कि ऐसे अधिकारी ओर कर्मचारियों की सूची बनाकर चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग को सौंपी जाएगी और उन्हें चुनाव से दूर करने की मांग की जाएगी। ताकि चुनाव प्रभावित नही हो। 

कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस को ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों की शिकायत मिली है जो बीजेपी के पक्ष में काम कर रहे है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। प्रदेश में कुछ ऐसे कलेक्टर भी है जो खुले तौर पर बीजेपी के पक्ष में बात कर रहे है। आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह विधानसभा में अधिकारियों द्वारा प्रोटाकाल का पालन नहीं करने का आरोप लगा चुके है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment