रिश्वत मामला, गले में तख्ती टांगकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पति-पत्नी

विदिशा: SDM पर 50 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में राजस्व विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट में पति—पत्नी ने गले में तख्ती टांगकर अनोखा प्रदर्शन किया। मामला विदिशा जिले से सामने आया है। सिरोंड एसडीएम पर 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। 

दरसअल, मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। जहां एक पति और पत्नी गले में तख्ती टांगकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस तख्ती में उन्होंने राजस्व विभाग को सबसे भ्रष्ट विभाग बताया है। दंपति का आरोप है कि खेत जाने के लिए रास्ता न होने पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय में आवेदन लगाया था। लेकिन सिरोंज SDM ने काम के एवज में उनसे 50 हजार की रिश्वत की मांग की। जिसके विरोध में उन्होंने यह प्रदर्शन किया हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment