नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए जारी कर दी गई है। पुस्तक के रिलीज होने के साथ ही इसे लेकर पाठकों में उत्सुकता देखी जा रही है। दिल्ली के खान मार्केट स्थित एक बुकस्टोर से इस पुस्तक की तस्वीर भी सामने आई है।
सोनिया के जीवन से जु़ड़े पहलू
सोनिया गांधी की इस पुस्तक में उनके जीवन से जुड़े अनुभवों और यादों को संस्मरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक की बिक्री शुरू होने के बाद अब यह देश के अन्य शहरों में भी उपलब्ध होने लगेगी।
इंदौर में जल्द होगी उपलब्ध
जानकारी के मुताबिक, अगले 72 घंटों के भीतर पुस्तक की प्रतियां इंदौर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद शहर के पाठकों को भी सोनिया गांधी के संस्मरण को पढ़ने का मौका मिलेगा।









