P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeखेलकूदMS Dhoni नहीं खेल पाएंगे IPL 2026, इतने हफ्ते के लिए आउट,...

MS Dhoni नहीं खेल पाएंगे IPL 2026, इतने हफ्ते के लिए आउट, कारण जान लगेगा झटका

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती मुकाबलों में खेलते नजर नहीं आएंगे. उन्हें पैर में लगी चोट के कारण कुछ समय के लिए मैदान से दूर रहना पड़ेगा. मिली जानकारी के अनुसार धोनी को काफ मसल में खिंचाव की समस्या हुई है. यह चोट ज्यादा गंभीर तो नहीं बताई जा रही, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट होने तक आराम करने की सलाह दी है. इसी वजह से वह करीब दो हफ्तों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं.

MS धोनी नहीं खेलेंगे आईपीएल

इस खबर ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को थोड़ा निराश जरूर किया है, क्योंकि हर बार की तरह इस सीजन में भी लोग धोनी को खेलते देखने के लिए उत्साहित थे. आईपीएल में उनका अनुभव और कप्तानी टीम के लिए काफी अहम मानी जाती है. ऐसे में शुरुआती मैचों में उनका न होना टीम के लिए एक चुनौती बन सकता है. धोनी की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट को नए संयोजन के साथ मैदान में उतरना होगा. यह भी देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है. टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस भूमिका को निभा सकते हैं, लेकिन धोनी की कमी को पूरी तरह भर पाना आसान नहीं होगा.

धोनी ने फिटनेस पर किया है काम

पिछले कुछ सीजन में धोनी ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और लगातार टीम को संभालते हुए नजर आए हैं. हालांकि उम्र के साथ शरीर पर दबाव भी बढ़ता है, जिससे इस तरह की चोटों का खतरा बना रहता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. टीम के सपोर्ट स्टाफ का कहना है कि धोनी की रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह जल्दी ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं. फिलहाल उनका पूरा ध्यान फिटनेस हासिल करने पर है ताकि वह आगे के मैचों में टीम को मजबूती दे सकें. चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती मुकाबले काफी अहम माने जा रहे हैं. ऐसे में टीम चाहेगी कि बिना अपने कप्तान के भी अच्छा प्रदर्शन करे और जीत के साथ शुरुआत करे. यह युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका भी हो सकता है. फैंस को उम्मीद है कि धोनी जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे और एक बार फिर अपनी कप्तानी और खेल से टीम को आगे बढ़ाएंगे. आईपीएल में उनका योगदान हमेशा खास रहा है और उनकी मौजूदगी मैच का रोमांच कई गुना बढ़ा देती है.

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट