अगर आप घर पर रोटी बनाते हैं लेकिन वह सख्त हो जाती है या फूलती नहीं है, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप हर बार नरम और फूली हुई रोटी बना सकते हैं. सही तरीका और छोटी-छोटी सावधानियां ही रोटी को परफेक्ट बनाती हैं.
कैसे बनाए परफेक्ट रोटी
सबसे पहले आटे का चुनाव बहुत मायने रखता है. हमेशा ताजा और अच्छी क्वालिटी का गेहूं का आटा इस्तेमाल करें. पुराना या बासी आटा रोटी को सख्त बना सकता है और उसका स्वाद भी खराब हो जाता है. अब बात आती है आटा गूंथने की. रोटी की softness का सबसे बड़ा राज यही होता है. आटा गूंथते समय पानी एकदम से न डालें बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं. इससे आटा अच्छी तरह से सेट होता है और ज्यादा चिपचिपा भी नहीं होता. गूंथते समय 7 से 10 मिनट तक आटे को अच्छी तरह मसलना चाहिए ताकि उसमें ग्लूटेन विकसित हो सके और रोटी मुलायम बने. एक और जरूरी बात है पानी का तापमान. हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करने से आटा ज्यादा सॉफ्ट बनता है. कुछ लोग दूध या थोड़ा सा दही भी मिलाते हैं, जिससे रोटी ज्यादा देर तक नरम बनी रहती है.
रोटी बनाते वक्त रखे सावधानियां
आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत इस्तेमाल न करें. इसे कम से कम 20 से 30 मिनट तक ढककर रख दें. इससे आटा सेट हो जाता है और बेलने में आसानी होती है. यही स्टेप रोटी को मुलायम और फूली हुई बनाने में बहुत मदद करता है. जब आप रोटी बेलते हैं तो ध्यान रखें कि वह न ज्यादा मोटी हो और न बहुत पतली. रोटी को हल्के हाथ से और बराबर दबाव के साथ बेलें. अगर रोटी बराबर नहीं होगी तो वह सही तरीके से नहीं फूलेगी और कुछ जगह सख्त रह सकती है. अब तवे की बारी आती है. रोटी डालने से पहले तवा अच्छी तरह गर्म होना चाहिए. अगर तवा ठंडा होगा तो रोटी सूखी और सख्त बन सकती है. मध्यम से तेज आंच पर रोटी सेंकना सबसे बेहतर रहता है. रोटी को ज्यादा बार पलटने से भी वह सख्त हो सकती है. जब एक साइड हल्की सिक जाए तो उसे पलटें और दूसरी तरफ से पकाएं. इसके बाद हल्का दबाव देने से रोटी फूल जाती है.
जब रोटी बन जाए तो उसे खुले में न छोड़ें. उसे किसी ढक्कन वाले डिब्बे या कपड़े में ढककर रखें. इससे उसकी नमी बनी रहती है और वह लंबे समय तक नरम रहती है. कुछ लोग ऊपर से हल्का घी भी लगा देते हैं, जिससे स्वाद और softness दोनों बढ़ जाते हैं. एक और आसान ट्रिक यह है कि गर्म रोटियों को कपड़े में लपेटकर रखें. इससे उनमें मौजूद भाप अंदर ही रहती है और रोटियां सूखती नहीं हैं.
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम


