मध्यप्रदेश•

MP कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से की अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करने की अपील

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

MP कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से की अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करने की अपील

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष/सेवानिवृत्त मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने अग्निवीर योजना और पूर्व सैनिकों के आरक्षण को लेकर केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी अग्निवीरों को बिना शर्त नियमित सैन्य सेवा में शामिल करने और अग्निवीर योजना को समाप्त करने की मांग की है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार से पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की है।

मीडिया को संबोधित करते हुए मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि अग्निवीर योजना देश की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य और भारतीय सेना की व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि 14 जून 2022 को शुरू की गई इस योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया गया था। इसमें 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करने और 75 प्रतिशत को सेवा से मुक्त करने का प्रावधान है।

उन्होंने 4 नवंबर 2026 को सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि की ओर से अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का अवसर दिए जाने संबंधी घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे अग्निवीरों की सेवा अवधि छह साल हो जाएगी, लेकिन इस दौरान भी उनकी स्थिति नियमित सैनिकों जैसी नहीं होगी।

'अग्निवीरों के बीच भेदभाव से सेना की कार्यक्षमता प्रभावित होगी'

मेजर जनरल श्रीवास्तव ने कहा कि एक ही चयन प्रक्रिया से चुने गए और समान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अग्निवीरों के बीच 25 और 75 प्रतिशत के आधार पर अंतर करना उचित नहीं है। उनके अनुसार, वेतन, सुविधाओं और सेवा की स्थिति में अंतर से जवानों में हीनभावना पैदा हो सकती है, जिसका असर सैन्य इकाइयों के अनुशासन और युद्ध क्षमता पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरकर सेना में आए हैं। उन्हें सैन्य प्रशिक्षण, हथियारों के संचालन और युद्ध कौशल का अनुभव है। ऐसे में उन्हें स्थायी सेवा में शामिल करने के बजाय दो साल तक इंतजार कराना उचित नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से सभी अग्निवीरों को बिना शर्त नियमित करने तथा योजना समाप्त करने की मांग की।

अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना के कारण चार से छह साल बाद सेना से बाहर होने वाले युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से बाहर होने वाले युवाओं के सामने रोजगार की चुनौतियां बढ़ेंगी और निजी कंपनियां अपनी शर्तों पर उन्हें नौकरी दे सकेंगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नई व्यवस्था के कारण चार साल बाद सेवा छोड़ने के इच्छुक अग्निवीरों को पहले घोषित सुविधाओं और आरक्षण का लाभ प्रभावित हो सकता है।

पूर्व सैनिकों के आरक्षण में कटौती का आरोप

मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश में पूर्व सैनिकों के आरक्षण के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में ग्रुप-सी के पदों पर पूर्व सैनिकों को 10 प्रतिशत और ग्रुप-डी के पदों पर 20 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, लेकिन वर्ष 2019 के बाद नियमों के क्रियान्वयन में बदलाव के कारण इसका वास्तविक लाभ काफी कम हो गया है।

उन्होंने दावा किया कि पहले पुलिस की लगभग 6 हजार पदों की भर्ती में 400 से 600 पूर्व सैनिकों को नियुक्ति मिल जाती थी, जबकि वर्ष 2019 के बाद यह संख्या घटकर महज चार-पांच रह गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 85 हजार पूर्व सैनिक हैं, जिनमें लगभग 40 हजार ऐसे हैं जिन्हें रोजगार में आरक्षण की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के करीब एक लाख जवान वर्तमान में तीनों सेनाओं में सेवाएं दे रहे हैं और आगामी दस वर्षों में बड़ी संख्या में सैनिक सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और रोजगार के लिए आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है।

सरकार को चेतावनी, जरूरत पड़ी तो न्यायालय जाएंगे

मेजर जनरल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व सैनिकों के आरक्षण के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो पूर्व सैनिक देशभर में आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर वे न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश की सुरक्षा, सेना की मजबूती और पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी: 13 नवंबर को खातें में आयेंगे 1500 रुपये की 42वीं किस्त

4 minutes ago

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर

31 minutes ago

बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

about 1 hour ago

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार

about 1 hour ago

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'

about 1 hour ago

और पढ़ें

लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी: 13 नवंबर को खातें में आयेंगे 1500 रुपये की  42वीं किस्त
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी: 13 नवंबर को खातें में आयेंगे 1500 रुपये की 42वीं किस्त

18 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता, सभी राज्य मंत्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश
नेशनल न्यूज़

18 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता, सभी राज्य मंत्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर
मध्यप्रदेश

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर

बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल
मध्यप्रदेश

बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार
मध्यप्रदेश

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार

Godzilla minus One अब देख पाएंगे Netflix पर हिंदी में, कई भाषाओं में उपलब्ध
फिल्म रिलीज

Godzilla minus One अब देख पाएंगे Netflix पर हिंदी में, कई भाषाओं में उपलब्ध

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
मध्यप्रदेश

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'
मध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'

जबलपुर के पनागर में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण, पराली प्रबंधन और आधुनिक बुआई पर जोर
मध्यप्रदेश

जबलपुर के पनागर में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण, पराली प्रबंधन और आधुनिक बुआई पर जोर