अमरनाथ यात्रा सर्टिफिकेट के लिए भिड़े आवेदक, अस्पताल में चले लात-घूंसे

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने जिला अस्पताल मुरार पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है. लंबी लाइनों, सीमित डॉक्टरों और धीमी प्रक्रिया के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, यहां तक कि विवाद और मारपीट की स्थिति भी बन गई. श्रद्धालुओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है, जबकि प्रशासन ने अतिरिक्त डॉक्टरों की अनुमति के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं.
अमरनाथ यात्रा सर्टिफिकेट के लिए भिड़े आवेदक, अस्पताल में चले लात-घूंसे

अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल मुरार में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालात इतने खराब हैं कि यह पूरी प्रक्रिया उनके लिए किसी कठिन परीक्षा जैसी बन गई है. बुधवार को स्थिति तब बिगड़ गई जब लंबी कतारों और धीमी व्यवस्था से नाराज लोगों के बीच झगड़ा हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया. मामला शांत कराने के लिए मुरार पुलिस को मौके पर आना पड़ा.

अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पर हुई मारपीट

अस्पताल में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. सबसे पहले पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है, फिर डॉक्टर तक पहुंचने में ही दो से तीन घंटे लग जाते हैं. इसके बाद ईसीजी और एक्स-रे जैसी जांचों के लिए अलग से इंतजार करना पड़ता है. कई बार जांच की बारी आने तक ओपीडी का समय खत्म हो जाता है, जिससे लोगों को अगले दिन फिर से पूरी प्रक्रिया दोहरानी पड़ती है.

लोगों के बीच हुई मारपीट

बुधवार को ईसीजी कक्ष के बाहर लाइन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया. लोगों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद मामला काबू में आया.इस अव्यवस्था की बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जिले में केवल दो डॉक्टरों को ही मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने की अनुमति दी है. इसके चलते सभी श्रद्धालु जिला अस्पताल मुरार पर ही निर्भर हो गए हैं, जिससे यहां भीड़ लगातार बढ़ रही है.भीड़ कम करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने हजीरा सिविल अस्पताल, हाई कोर्ट डिस्पेंसरी, लधेड़ी और वीरपुर पीएचसी के डॉक्टरों के नाम नोटिस बोर्ड पर लगाए हैं. हालांकि इन केंद्रों को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है क्योंकि श्राइन बोर्ड से इनकी औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है. इसी कारण लोग दूसरे अस्पतालों में जाने से बच रहे हैं.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़