MP News: CM मोहन यादव का स्वतंत्रता दिवस संबोधन… 85 हजार युवाओं को नौकरी

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP News: CM मोहन यादव का स्वतंत्रता दिवस संबोधन… 85 हजार युवाओं को नौकरी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान से प्रदेशवासियों को संबोधित किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों तथा देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास, उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं और प्रदेश के विकास से जुड़ी सरकार की योजनाओं और आगामी लक्ष्यों का उल्लेख किया।

85 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 85 हजार से अधिक युवाओं की शासकीय सेवाओं में नियुक्तियां की जा चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में हर साल एक लाख से अधिक युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रोजगार के साथ युवाओं को जरूरी कौशल प्रदान करने पर भी सरकार का फोकस है। अगले एक वर्ष में एक लाख से अधिक युवाओं को आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षण देने की योजना है। इसके अलावा हर साल 10 हजार युवाओं को ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

उद्योग और युवाओं के बीच बनेगा प्लेसमेंट सेल
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में एक अलग प्लेसमेंट सेल स्थापित किया जाएगा। यह सेल सरकार और उद्योगों के बीच कड़ी के रूप में काम करेगा, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

MP Weather Report: मप्र में फिर तेज होगी बारिश, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

खेती में भी रोजगार की अपार संभावनाएं
डॉ. यादव ने कहा कि रोजगार को केवल सरकारी नौकरी या उद्योगों तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में कृषि और उद्यानिकी भी युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बन सकती है। उन्होंने युवाओं और किसानों से आधुनिक तकनीक के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतरा, केला, अंगूर, सीताफल, सब्जियों और मसालों के अलावा मखाना, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, गेंदा और गुलाब जैसी फसलों की खेती प्रदेश में नई संभावनाएं पैदा कर रही है।

धार का PM मित्र पार्क बनेगा टेक्सटाइल सेक्टर का केंद्र
मुख्यमंत्री ने धार के PM मित्र पार्क का उल्लेख करते हुए कहा कि 21,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ यह क्षेत्र प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक जिले में एक MSME पार्क स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश में 10 MSME क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।भोपाल में इंजीनियरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से नए केंद्र की स्थापना का भी उन्होंने उल्लेख किया।

छह महीने में एक हजार और डॉक्टरों की भर्ती
स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए पिछले तीन महीनों में करीब एक हजार नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। आने वाले छह महीनों में एक हजार और डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी डिजिटल और पेपरलेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 नवंबर 2026 से मध्य प्रदेश में मरीजों की जांच प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। मरीजों से जुड़ी जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनलाइन सलाह भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को कम करने और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर परामर्श उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शान से लहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान; उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का सम्मान

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए की। उन्होंने रानी दुर्गावती, रानी अवंती बाई, महाराजा छत्रसाल, टंट्या मामा भील और चंद्रशेखर आजाद सहित मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता एवं संघर्ष के नायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर बलिदान देने वाले पुलिस और हॉक फोर्स के जवानों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों के साहस और बलिदान के चलते प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

लाल परेड मैदान पर दिखा देशभक्ति का रंग
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में पुलिस बैंड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता, किसान, कृषि, निवेश, शिक्षा, युवा, वन, धर्म और संस्कृति समेत प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा।

Special News: दतिया की सियासत में नया सितारा, ज्योत्सना लक्खा टिलवानी… उपचुनाव में महिला, सिंधी वोटर्स में लगाई बड़ी सेंध!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़