गर्मियों में दही जल्दी हो जाता है खट्टा. अपनाएं ये आसान टिप्स और रखें लंबे समय तक फ्रेश

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

गर्मी में अगर आपकी दही भी खट्टी हो जाती है, तो इन सिंपल ट्रिक्स से ऐसे बचाएं.
गर्मियों में दही जल्दी हो जाता है खट्टा. अपनाएं ये आसान टिप्स और रखें लंबे समय तक फ्रेश

गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने की चीजों को संभालकर रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. खासकर दही, जो लगभग हर घर में रोज खाया जाता है, इस मौसम में बहुत जल्दी खट्टा हो जाता है. रात में जमाया गया दही सुबह तक इतना खट्टा हो जाता है कि खाने का मन नहीं करता. ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इसे ज्यादा समय तक ताजा कैसे रखा जाए.

क्यों तुरंत खट्टी हो जाती है दही

दरअसल गर्मी में तापमान ज्यादा होने की वजह से दही बनने की प्रक्रिया यानी फर्मेंटेशन बहुत तेजी से होती है. इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया तेजी से एक्टिव हो जाते हैं और दूध को जल्दी खट्टा बना देते हैं. यही वजह है कि सर्दियों में जो दही बनने में 8 से 10 घंटे लेता है, वही गर्मियों में कुछ ही घंटों में तैयार होकर खट्टा भी हो जाता है.

अगर आप चाहते हैं कि दही ज्यादा समय तक ताजा और हल्का मीठा बना रहे, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाना जरूरी है. सबसे पहला नियम यह है कि दही जमते ही उसे तुरंत फ्रिज में रख दें. कई लोग इसे देर तक बाहर छोड़ देते हैं, जिससे यह ज्यादा खट्टा हो जाता है. ठंडा तापमान बैक्टीरिया की गति को धीमा कर देता है और दही जल्दी खराब नहीं होता. दूसरी जरूरी बात यह है कि दही जमाते समय ज्यादा जामन यानी पुराना दही इस्तेमाल न करें. गर्मियों में बहुत कम मात्रा में जामन भी काफी होता है. अगर ज्यादा डाल दिया जाए तो दही बहुत जल्दी खट्टा हो जाएगा. इसलिए संतुलन बनाकर रखना जरूरी है.

दही को रखने के लिए सही बर्तन का चुनाव भी काफी मायने रखता है. कांच या मिट्टी के बर्तन में रखा दही ज्यादा समय तक ताजा रहता है, क्योंकि ये तापमान को संतुलित बनाए रखते हैं. वहीं स्टील या प्लास्टिक में रखने से इसका स्वाद जल्दी बदल सकता है. इसके अलावा दही को हमेशा ढककर रखना चाहिए. खुला रखने से इसमें बाहर की हवा और नमी चली जाती है, जिससे यह जल्दी खट्टा हो सकता है. साथ ही बार-बार फ्रिज से निकालना और वापस रखना भी सही नहीं है, क्योंकि इससे तापमान बदलता रहता है और दही जल्दी खराब होता है. एक और आसान तरीका यह है कि दही को घर के ठंडे हिस्से में जमने के लिए रखें और गैस या धूप के पास न रखें. ज्यादा गर्म जगह पर रखने से यह तेजी से खट्टा हो जाता है. अगर दही थोड़ा खट्टा हो भी जाए तो उसे कढ़ी या अन्य रेसिपी में इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़