मध्यप्रदेश•

मोहन यादव बने MP में भाजपा के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान पहले नंबर पर

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

मोहन यादव बने MP में भाजपा के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान पहले नंबर पर

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकाल के लिहाज से एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे केवल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं, जिन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली है।

साल 2023 में ली थी शपथ
डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 नवंबर 2026 तक उनके कार्यकाल के 1063 दिन पूरे हो चुके थे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और बाबूलाल गौर के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है। जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है, क्योंकि उनके सामने कई सीनियर लीडर्स की चुनौती खड़ी थी, जिसे वे बखूबी ढंग से पार करते आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

उमा भारती और बाबूलाल गौर से आगे निकले मोहन यादव
मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार के दौरान कई नेताओं ने मुख्यमंत्री पद संभाला है। इनमें उमा भारती का कार्यकाल 259 दिन और बाबूलाल गौर का कार्यकाल 463 दिन रहा। वहीं डॉ. मोहन यादव 1063 दिनों से अधिक समय तक इस पद पर रह चुके हैं। इस सूची में शिवराज सिंह चौहान सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अलग-अलग कार्यकाल में लंबे समय तक प्रदेश की कमान संभाली। अब बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के बीच कार्यकाल के लिहाज से मोहन यादव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

जनता पार्टी के तीन मुख्यमंत्री भी बाद में बीजेपी में आए
मध्यप्रदेश की राजनीति में ऐसे तीन मुख्यमंत्री भी रहे हैं, जिन्होंने जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की कमान संभाली थी और बाद में बीजेपी से जुड़ गए थे। इनमें कैलाश जोशी, वीरेंद्र कुमार सखलेचा और सुंदरलाल पटवा के नाम शामिल हैं। कैलाश जोशी 6 महीने 24 दिन, वीरेंद्र कुमार सखलेचा करीब 2 साल, सुंदरलाल पटवा 2 साल 313 दिन एमपी के मुख्यमंत्री रहे।

शिवराज सिंह चौहान के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे
मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान का कार्यकाल मध्यप्रदेश में बीजेपी के इतिहास में सबसे लंबा रहा है। उनके बाद अब डॉ. मोहन यादव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 13 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ उनका कार्यकाल लगातार जारी है। इस तरह मोहन यादव ने प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के बीच कार्यकाल के मामले में अपनी अलग पहचान बनाई है। आने वाले समय में उनका कार्यकाल बढ़ने के साथ यह आंकड़ा भी आगे बढ़ता रहेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी: 13 नवंबर को खातें में आयेंगे 1500 रुपये की 42वीं किस्त

4 minutes ago

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर

31 minutes ago

बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

about 1 hour ago

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार

about 1 hour ago

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'

about 1 hour ago

और पढ़ें

लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी: 13 नवंबर को खातें में आयेंगे 1500 रुपये की  42वीं किस्त
मध्यप्रदेश

18 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता, सभी राज्य मंत्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश
नेशनल न्यूज़

18 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता, सभी राज्य मंत्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर
मध्यप्रदेश

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर

बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल
मध्यप्रदेश

बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार
मध्यप्रदेश

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार

Godzilla minus One अब देख पाएंगे Netflix पर हिंदी में, कई भाषाओं में उपलब्ध
फिल्म रिलीज

Godzilla minus One अब देख पाएंगे Netflix पर हिंदी में, कई भाषाओं में उपलब्ध

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
मध्यप्रदेश

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'
मध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'

जबलपुर के पनागर में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण, पराली प्रबंधन और आधुनिक बुआई पर जोर