मध्यप्रदेश•

MP में नए DGP की नियुक्ति पर हलचल तेज, 12 IPS अधिकारियों के नामों पर होगा मंथन

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP में नए DGP की नियुक्ति पर हलचल तेज, 12 IPS अधिकारियों के नामों पर होगा मंथन

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश का अगला पुलिस मुखिया कौन होगा, इसका फैसला जल्द होने की संभावना है। नए DGP के चयन के लिए 20 नवंबर को दिल्ली में UPSC की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 3 बजे होगी, जिसमें मध्यप्रदेश से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में UPSC चेयरमैन या उनके प्रतिनिधि के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, ACS होम संजय शुक्ला और वर्तमान DGP कैलाश मकवाना मौजूद रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम भेजे
नए DGP के चयन की प्रक्रिया के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र को 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की सूची भेजी है। इसमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, के.टी. सेना, अनिल कुमार, रवी गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग, राजा बाबू सिंह और डी.पी. गुप्ता के नाम शामिल हैं। दिल्ली में होने वाली UPSC की बैठक में इन 12 अधिकारियों में से तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार इसी पैनल में शामिल अधिकारियों में से किसी एक को मध्यप्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त करेगी। ऐसे में 20 नवंबर की बैठक को नए DGP के चयन की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री ले सकते हैं फैसला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर की सुबह विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वे विदेश दौरे पर जाने से पहले नए DGP के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। यह भी चर्चा है कि 23 नवंबर को ही नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति का आदेश जारी हो सकता है। इस घटनाक्रम को वर्तमान DGP कैलाश मकवाना की नियुक्ति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति का आदेश 23 नवंबर 2024 को जारी हुआ था। उस समय भी मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले नए पुलिस मुखिया की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर गए थे।

मुख्यमंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर
इस बार भी उसी तरह का घटनाक्रम दोहराए जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक महकमे की नजरें 20 नवंबर को होने वाली UPSC की बैठक पर टिकी हैं। बैठक में तीन नामों का पैनल तय होने के बाद मुख्यमंत्री के फैसले से स्पष्ट होगा कि मध्यप्रदेश पुलिस की कमान अगले कार्यकाल में किस अधिकारी के हाथों में होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

3 करोड़ की गाड़ी, 4 लाख मेहमान और UAE की मॉडल्स... अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा शाही धमाका!

16 minutes ago

Milk Price Hike: महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम

24 minutes ago

इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया हिरासत में, पारिवारिक विवाद में मारपीट और धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

about 3 hours ago

बरही अग्निकांड में 6 मौतों का जिम्मेदार कौन? एक परिवार उजड़ गया, अब भी सवालों के घेरे में प्रशासन!

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया बेटे जैसा, भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से सहमत नहीं, नेताओं के चुनाव हारने का बताया दोषी

about 3 hours ago

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को पुलिस कमिश्नर को क्यों लिखना पड़ा पत्र? किन गतिविधियों से हुए नाराज

about 4 hours ago

और पढ़ें

3 करोड़ की गाड़ी, 4 लाख मेहमान और UAE की मॉडल्स... अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा शाही धमाका!
मध्यप्रदेश

3 करोड़ की गाड़ी, 4 लाख मेहमान और UAE की मॉडल्स... अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा शाही धमाका!

Milk Price Hike: महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम
मध्यप्रदेश

Milk Price Hike: महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम

रणबीर कपूर की रामायण में बीते 6 दिनों में 10 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, कमाई में तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड
फिल्म रिव्यू

रणबीर कपूर की रामायण में बीते 6 दिनों में 10 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, कमाई में तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड

ब्रजेश पाठक ने कसा अखिलेश पर तीखा तंज, अयोध्या के दौरे को लेकर उठाए कई सवाल
नेशनल पॉलिटिक्स

ब्रजेश पाठक ने कसा अखिलेश पर तीखा तंज, अयोध्या के दौरे को लेकर उठाए कई सवाल

दूध के बढ़ते दामों ने फिर उड़ाई आम जनता की नींदे, 12 नवंबर को लागू होंगे नए रेट
बिजनेस न्यूज

दूध के बढ़ते दामों ने फिर उड़ाई आम जनता की नींदे, 12 नवंबर को लागू होंगे नए रेट

इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया हिरासत में, पारिवारिक विवाद में मारपीट और धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया हिरासत में, पारिवारिक विवाद में मारपीट और धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

बरही अग्निकांड में 6 मौतों का जिम्मेदार कौन? एक परिवार उजड़ गया, अब भी सवालों के घेरे में प्रशासन!
मध्यप्रदेश

बरही अग्निकांड में 6 मौतों का जिम्मेदार कौन? एक परिवार उजड़ गया, अब भी सवालों के घेरे में प्रशासन!

दिग्विजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया बेटे जैसा, भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से सहमत नहीं, नेताओं के चुनाव हारने का बताया दोषी
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया बेटे जैसा, भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से सहमत नहीं, नेताओं के चुनाव हारने का बताया दोषी

असम में हुआ भयानक हादसा,कुछ ही पलो में पटरी से उतर गए ट्रेन के 5 डब्बे
उपयोगी जानकारी

असम में हुआ भयानक हादसा,कुछ ही पलो में पटरी से उतर गए ट्रेन के 5 डब्बे