MP Rajya Sabha Election: 3 नहीं 4 सीटों पर हो सकता है राज्यसभा चुनाव, इनकी जीत तय करेगी खेल

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. कितने सीटों पर चुनाव होंगे, आइये जानते हैं
MP Rajya Sabha Election: 3 नहीं 4 सीटों पर हो सकता है राज्यसभा चुनाव, इनकी जीत तय करेगी खेल

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म हो रहा है. फिलहाल राज्य से तीन सीटों का खाली होना तय माना जा रहा है, लेकिन हालात ऐसे बन रहे हैं कि यह संख्या चार तक भी पहुंच सकती है. इस पूरे समीकरण का सीधा संबंध तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ा हुआ है.

किन सीटों पर हो सकता है राज्यसभा चुनाव

अभी जिन तीन सीटों पर चुनाव होना तय है, उनमें Digvijaya Singh, Sumer Singh Solanki और George Kurian शामिल हैं. इनका कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो चुका है. अब नजरें L. Murugan पर टिकी हुई हैं, जो इस समय मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. दरअसल, एल मुरुगन इस बार Tamil Nadu की अविनाशी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. राज्य में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे. यही तारीख मध्य प्रदेश के लिए भी अहम मानी जा रही है. अगर मुरुगन इस चुनाव में जीत हासिल करते हैं, तो उन्हें विधायक बनने के बाद राज्यसभा की सीट छोड़नी पड़ेगी. ऐसी स्थिति में राज्य में चौथी सीट भी खाली हो जाएगी.

जानें पूरा गणित

एल मुरुगन भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. साल 2021 में उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया था और उसी दौरान वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा पहुंचे थे. वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इससे पहले वे मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में भी राज्य मंत्री रह चुके हैं. हालांकि उनके चुनावी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उन्हें अब तक मिली-जुली सफलता ही मिली है. अब वे एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अगर मुरुगन इस चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु में संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. ऐसे में मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक अतिरिक्त सीट खाली होगी, जिसका कार्यकाल 2030 तक रहेगा. यह भाजपा के लिए एक नया राजनीतिक मौका भी बन सकता है. इस पूरे घटनाक्रम का असर केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. राज्यसभा में सीटों की संख्या बदलने से विभिन्न दलों के बीच शक्ति संतुलन पर असर पड़ना तय है. अब सभी की निगाहें 4 मई पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का गणित आखिर किस दिशा में जाता है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़