MP Wheat Procurement: किसानों की बढ़ी परेशानी, गेहूं खरीदी टली, जानिए नई डेट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP Wheat Procurement: किसानों की बढ़ी परेशानी, गेहूं खरीदी टली, जानिए नई डेट

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पहले जहां खरीद प्रक्रिया मार्च में शुरू होने वाली थी, अब इसे आगे बढ़ाकर 10 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. यह बदलाव किसानों और प्रशासन दोनों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. जानकारी के मुताबिक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गेहूं की खरीदी अलग-अलग तारीखों से शुरू होगी. इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी. यह फैसला कैबिनेट कमेटी की बैठक में लिया गया है, जहां इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई.

कब होगी गेहूं की खरीदी

असल में सरकार पहले 16 मार्च से गेहूं खरीद शुरू करना चाहती थी, लेकिन तैयारियों में देरी के कारण तारीख को पहले 1 अप्रैल तक बढ़ाया गया. इसके बाद एक बार फिर स्थिति को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया. इस साल यह तीसरी बार है जब गेहूं खरीदी की तारीख बदली गई है. इस फैसले के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. सबसे बड़ी समस्या भंडारण से जुड़ी है. रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में पर्याप्त मात्रा में बोरियां और स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है. सिलो बैग बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की कमी भी सामने आई है, जिससे खरीदे गए गेहूं को सुरक्षित रखने में परेशानी हो सकती है.

https://twitter.com/INCMP/status/2038620033052774859?

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हालात का असर भी इस फैसले पर पड़ा है. पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसका असर जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पर पड़ा है. सरकार ने इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया. इस बार राज्य में गेहूं का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है. बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचेंगे. ऐसे में अगर समय पर व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुईं तो अव्यवस्था फैल सकती है. इसी कारण सरकार पहले से ही सतर्क कदम उठाना चाहती है ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

विपक्ष ने उठाए ये सवाल

हालांकि इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. विपक्ष ने सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि एक तरफ किसान अपनी मेहनत से उगाई फसल को खुले में रखने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है. सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीदी से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं. इसमें मंडियों में व्यवस्था, परिवहन, भंडारण और भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया को सुचारु बनाना शामिल है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़