रेलवन ऐप: ट्रेन संबंधित सभी जानकारी अब एक ही ऐप में, अभी करें डॉउनलोड...

रेलवन ऐप: ट्रेन संबंधित सभी जानकारी अब एक ही ऐप में, अभी करें डॉउनलोड...

भोपाल/ खबरडिजिटल/ RailOne App: भोपाल रेल प्रशासन यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए हमेशा प्रयासरत है। यात्रियों की सुविधा में इजाफा करते हेतु हाल ही में एक नया “रेलवन ऐप” लॉन्च किया है। रेलवन ऐप यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को निम्नलिखित सेवाओं तक सरलता से पहुंच मिलती है: टिकटिंग – आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन और PNR पूछताछ, यात्रा योजना, कोच पोजीशन,रनिंग ट्रेन स्थिति, फाईल रिफंड, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग।

खबर डिजिटल की खबर का बड़ा असर: अभद्र व्यवहार वाले सचिव निरंकार सिंह निलंबित - Khabar Digital

RailOne App पर सभी यात्री सेवाएँ आसानी से उपलब्ध है इस ऐप पर उपलब्ध यात्री सेवाओं के संबध में रेलयात्री उपयोगकर्ता के द्वारा लगातार सकारात्मक प्रतिक्रया मिल रही है। डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के नेतृत्व में भोपाल रेल मंडल में दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही रेल कर्मचारियों द्वारा भोपाल मंडल के स्टेशनों पर अधिकाधिक संख्या में यात्रियों को रेल सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है जिससे रेलवन ऐप के माध्यम से सरलता से समग्र यात्री सुविधाओं का लाभ मिल सके।

RailOne App का मूल उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना है, जिसे सरल और स्पष्ट यूआई (यूज़र इंटरफ़ेस) के माध्यम से साकार किया गया है। यह न केवल सभी सेवाओं को एक स्थान पर समाहित करता है, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत संपर्क भी प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता को भारतीय रेल सेवाओं का समग्र पैकेज मिलता है।

यह भी पढ़ें – ग्राम चिरिया में चाकूबाजी, चार आरोपीयो पर केस दर्ज – Khabar Digital

RailOne App features इस ऐप की सुविधा-

सिंगल साइन-ऑन :- इससे उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। RailOne ऐप डाउनलोड करने के बाद, RailConnect या UTSonMobile ऐप की मौजूदा यूज़र आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे डिवाइस की स्टोरेज भी बचती है।
RailOne App में आर-वॉलेट (Railway e-wallet) की सुविधा भी जोड़ी गई है। संख्यात्मक mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी दी गई हैं।

नए उपयोगकर्ताओं के लिए कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की व्यवस्था है, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और तेज बनती है। केवल पूछताछ करने वाले उपयोगकर्ता गेस्ट लॉगिन के ज़रिए मोबाइल नंबर और OTP से भी लॉगिन कर सकते हैं।

RailOne App का उपयोग कर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित यूटीएस टिकट प्राप्त की जा सकती है और 3% छूट भी दी जाएगी। आईआरसीटीसी पर आरक्षित टिकट उपलब्ध रहेंगे। रेलवन ऐप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलवन ऐप सेवा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएँ।

यह भी पढ़ें – सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: पहले नहलाया, फिर स्कूल में कराया दाखिला… देखें वीडियो – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़