P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशPetrol-Diesel Price Today: MP में पेट्रोल UP और छत्तीसगढ़ से हुआ महंगा,...

Petrol-Diesel Price Today: MP में पेट्रोल UP और छत्तीसगढ़ से हुआ महंगा, जानिए दाम

Petrol-Diesel Price Today: देश भर में तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा करने के बाद 15 मई से नए दाम लागू हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश और उसके पड़ोसी राज्यों के बीच ईंधन की कीमतों का एक बड़ा अंतर सामने आया है। वैट टैक्स के अलग-अलग स्लैब के कारण एमपी में रहने वालों को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तुलना में ईंधन के लिए काफी ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है, हालांकि एलपीजी सिलेंडर के मामले में स्थिति इसके बिल्कुल उलट है।

महंगा है एमपी का तेल

अगर मध्य प्रदेश की तुलना उसके सीमावर्ती राज्यों से करें, तो वैट टैक्स के कारण कीमतों में जमीन-आसमान का अंतर दिखाई देता है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल यूपी की तुलना में करीब 12 रुपये प्रति लीटर महंगा बिक रहा है। वही छत्तीसगढ़ के मुकाबले मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 6 रुपये प्रति लीटर अधिक है। सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि डीजल के दाम भी एमपी में इन दोनों पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी ऊपर बने हुए हैं।

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में आज के दाम

भोपाल : 109.71 पेट्रोल और 94.88 डीजल
इंदौर : 109.86 पेट्रोल और 95.06 डीजल
ग्वालियर : 110.02 पेट्रोल और 95.19 डीजल
उज्जैन : 110.16 पेट्रोल और 95.34 डीजल
जबलपुर : 110.90 पेट्रोल और 95.19 डीजल

उत्तर प्रदेश

आगरा : 96.99 पेट्रोल और 90.25 डीजल
लखनऊ : 97.55 पेट्रोल और 90.82 डीजल
गाजियाबाद : 97.77 पेट्रोल और 91.26 डीजल
नोएडा : 97.78 पेट्रोल और 91.02 डीजल
बरेली : 98.04 पेट्रोल और 91.25 डीजल

LPG पर MP को राहत

भले ही पेट्रोल-डीजल के मामले में मध्य प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ ज्यादा है, लेकिन रसोई गैस की कीमतों ने थोड़ी राहत जरूर दी है। यूपी और छत्तीसगढ़ की राजधानियों के मुकाबले भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर काफी सस्ता है।

भोपाल (MP): 918.50 रूपए प्रति सिलेंडर
लखनऊ (UP): 950.50 रूपए प्रति सिलेंडर (एमपी से 32 रूपए महंगा)
रायपुर (CG): 984.00 रूपए प्रति सिलेंडर (एमपी से 66 रूपए महंगा)

कीमतों में ये अंतर क्यों?

दरअसल, ऑयल कंपनियों द्वारा बेस प्राइज में की गई 3 रुपये की बढ़ोतरी पूरे देश के लिए समान है। इसके बावजूद राज्यों में कीमतों का यह बड़ा उतार-चढ़ाव पूरी तरह से वैट टैक्स और स्थानीय करों पर निर्भर करता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ईंधन पर लगाया जाने वाला टैक्स यूपी और छत्तीसगढ़ से अधिक है, यही वजह है कि सीमा पार करते ही तेल के दाम बदल जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट