1 अप्रैल से ATM से पैसे निकालना पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा होने वाला है. कई बैंकों ने अपने नियमों में बदलाव किया है, जिससे फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट, चार्ज और कैश निकालने की सीमा पर असर पड़ेगा. अगर आप भी अक्सर ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो इन नए नियमों को समझना जरूरी है ताकि बाद में अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके.
1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के नियम
- कई बैंकों ने ATM से जुड़े नियमों में बदलाव किया है
- ये बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे
- इसमें चार्ज, लिमिट और फ्री ट्रांजैक्शन शामिल हैं
फ्री ट्रांजैक्शन के बाद देना होगा ज्यादा चार्ज
- हर महीने सीमित फ्री ATM ट्रांजैक्शन मिलेंगे
- लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 तक चार्ज देना होगा
- यह चार्ज पहले ₹21 था, जिसे बढ़ा दिया गया है
कितने फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे
- अपने बैंक के ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन
- दूसरे बैंक के ATM पर
- मेट्रो शहर में 3 फ्री ट्रांजैक्शन
- नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन
UPI से कैश निकालना भी गिना जाएगा
- अब ATM से UPI के जरिए निकाले गए पैसे भी गिने जाएंगे
- पहले यह अलग माना जाता था
- अब यह भी फ्री लिमिट में शामिल होगा
रोजाना कैश निकालने की सीमा कम
कुछ बैंकों ने डेली विड्रॉल लिमिट घटा दी है
पहले जहां 1 लाख तक निकाल सकते थे
अब कई कार्ड्स पर यह सीमा घटकर 50 हजार हो गई है
अन्य चार्ज भी बढ़े
- फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 चार्ज
- नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹10
- बैलेंस कम होने पर फेल ट्रांजैक्शन पर ₹25 पेनल्टी
क्या होगा इसका असर
- बार-बार ATM से पैसे निकालना महंगा पड़ेगा
- फ्री लिमिट जल्दी खत्म हो सकती है
- लोगों को खर्च और ट्रांजैक्शन पर नजर रखनी होगी
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
- बैंक अब डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं
- UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल बढ़ सकता है
- कैश पर निर्भरता धीरे-धीरे कम करने की कोशिश
HDFC Bank ने एक और बदलाव किया है. जिसमें कहा गया है कि शाम 7:30 बजे के बाद किया गया ATM ट्रांजेक्शन अगले दिन में गिना जाएगा.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


