सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. आठवें वेतन आयोग में कंसल्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी, जो उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका माना जा रहा है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है अप्लाई
सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है और उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए. वहीं कंसल्टेंट पद के लिए आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, जिसमें 6 साल का अनुभव जरूरी है. इसके अलावा कंसल्टेंट यानी यंग प्रोफेशनल के पद के लिए अधिकतम उम्र 31 वर्ष निर्धारित है और उम्मीदवार के पास कम से कम 4 साल का अनुभव होना अनिवार्य है.
आपके पास होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनेंस, एचआर या इंडस्ट्रियल रिलेशन में एमबीए होना जरूरी है. इसके अलावा लॉ की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करते हों.
कितनी है सैलरी
वेतन की बात करें तो सीनियर कंसल्टेंट को फुल टाइम के लिए 1.80 लाख रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. पार्ट टाइम 12 दिन के लिए 90 हजार और 6 दिन के लिए 45 हजार रुपये मिलेंगे. कंसल्टेंट पद पर फुल टाइम वेतन 1.20 लाख रुपये, जबकि पार्ट टाइम 60 हजार और 30 हजार रुपये रहेगा. वहीं यंग प्रोफेशनल के लिए फुल टाइम 90 हजार, 12 दिन के लिए 45 हजार और 6 दिन के लिए 22,500 रुपये तय किए गए हैं.
यहां करें अप्लाई
भत्तों और सुविधाओं के मामले में कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं. कंसल्टेंट्स को जॉइनिंग या काम खत्म होने पर कोई टीए या डीए नहीं मिलेगा और इंटरव्यू के लिए आने पर भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा. हालांकि, अगर सरकारी काम के लिए देश के भीतर यात्रा करनी पड़ी तो निर्धारित नियमों के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा कोई अतिरिक्त सुविधा जैसे आवास, फोन, वाहन, चिकित्सा या CGHS का लाभ नहीं मिलेगा. आयोग केवल काम से जुड़ी बेसिक सुविधाएं ही उपलब्ध कराएगा. आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां Recruitment या Consultant Application लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म सावधानी से भरना है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं. यदि कोई शुल्क लागू होता है तो उसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा. अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


