Vikrant Bhuria arrested : भोपाल पुलिस ने विक्रांत भूरिया को किया गिरफ्तार

Vikrant Bhuria arrested : मध्यप्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विक्रांत भूरिया पर बिना अनुमति के प्रदर्शन और ट्रेन रोकने का आरोप हैं। बताया जा रहा है कि भूरिया के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई है। 

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के रानीकमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं ने सदन एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़कर अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर किया था। इस दौरान कार्यकर्ता ने पटरी पर लेटकर ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया था। इसी को लेकर आज भोपाल पुलिस ने विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार किया है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment