P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeबिहारPatna High Court Vacancy 2026: पटना हाई कोर्ट में वैकेंसी, टॉप क्लास...

Patna High Court Vacancy 2026: पटना हाई कोर्ट में वैकेंसी, टॉप क्लास सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Patna High Court Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए पटना हाई कोर्ट की ओर से एक अच्छा अवसर सामने आया है. इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आईटी और तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह मौका खास माना जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

कितनी होगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 तक का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा. नियुक्ति के बाद शुरुआत में एक साल की प्रोबेशन अवधि रखी जाएगी.

वैकेंसी का विवरण (आरक्षण के अनुसार)

अनारक्षित (UR): 24 पद
अनुसूचित जाति (SC): 8 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 1 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 9 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 6 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 5 पद
17 पद महिलाओं के लिए आरक्षित
2 पद दिव्यांग

कुल पद: 53 पद

आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 2 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://patnahighcourt.gov.in
  • पर जाएं
  • होमपेज पर “Technical Assistant Recruitment” लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें
  • जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें
  • अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट