सोशल मीडिया की दुनिया में एक प्रमुख हस्ती बन गई ये संगीतकार,अद्भुत कला के लिए की पहचान हासिल

मुंबई। संगीत की अपनी बेशकीमती प्रतिभा से ऐश्वर्या श्रीनिवास देश में आज जाना-माना नाम बन चुकी हैं। महज़ 12 वर्ष की छोटी उम्र में, अपने संगीत के सफर की नींव रखकर ऐश्वर्या ने कर्णाटक संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई है।  ऐश्वर्या श्रीनिवास भारत की एक प्रतिभाशाली कर्नाटक संगीतकार हैं, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को पश्चिमी शैलियों के साथ मिश्रित करने की अपनी अद्भुत कला के लिए पहचान हासिल की है। 25 वर्ष की अपनी संगीत की यात्रा के साथ, ऐश्वर्या संगीत उद्योग और सोशल मीडिया की दुनिया में एक प्रमुख हस्ती बन गई हैं। अपनी एक से बढ़कर एक भावपूर्ण परफॉर्मेंसेस और मनमोहक रचनाओं के माध्यम से, वे दर्शकों के साथ गहनता से जुड़ने का हुनर रखती हैं।

सबसे पहले माँ ने पहचानी प्रतिभा 

अपने शुरुआती सफर के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या कहती हैं कि बचपन से ही मेरा रुझान संगीत की ओर रहा है। कच्ची उम्र में ही संगीत के प्रति मेरा गहरा आकर्षण और स्वाभाविक क्षमता नज़र आने लगी थी, जिसे सबसे पहले मेरी माँ ने पहचाना। यह वह समय था, जब मैं बिना किसी प्रशिक्षण के भजनों के साथ खुद भी गुनगुनाया करती थी। इसके बाद मेरी माँ ने मेरे आसपास संगीत का माहौल बनाना शुरू किया और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी और डी.के. पट्टमल जैसे प्रसिद्ध गायकों की आवाज़ों से मुझे रूबरू कराया। मैंने उनकी शैली और संगीत को गहराई से समझा। औपचारिक प्रशिक्षण की शुरुआत से बहुत पहले ही मैं अपने भाई की संगीत कक्षाओं में उपस्थित होकर संगीत की जड़ों को समझने लगी थी। 10 वर्ष की उम्र के आस-पास, महान पद्म विभूषण डी.के. पट्टमल ने मुझे अपनी देखभाल में लिया और मेरी यात्रा को एक अलग दिशा प्रदान की। विभिन्न संगीत सम्मेलनों में शामिल होने और रिकॉर्डिंग्स की पूरी प्रक्रिया देखकर संगीत में मेरा उत्साह इस दौरान कई गुना बढ़ गया। 

 

 

Topics:
Share:


Related Articles


Leave a Comment