P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतCBSE 10th Result 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आएंगे नतीजे,...

CBSE 10th Result 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आएंगे नतीजे, जानें डेट

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट की डेट का खुलासा हो गया है. ऐसे में अब तैयार हो जाइये, क्योंकि संभावित तारीख और इसे देखने के तरीका अभी जान लेंगे तो आसानी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के मध्य में जारी किया जा सकता है और कुछ जगहों पर 14 अप्रैल की तारीख भी सामने आ रही है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सूचना पर ही भरोसा करें.

जानकारी के अनुसार सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं और लगभग 25 लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है. इसी प्रक्रिया के पूरा होते ही बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो आमतौर पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी होता रहा है, लेकिन इस बार संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट थोड़ा पहले यानी अप्रैल में भी आ सकता है. फिर भी सटीक तारीख को लेकर अंतिम फैसला बोर्ड की ओर से ही लिया जाएगा.

कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा. वहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद स्क्रीन पर पूरा रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है. इसके अलावा छात्र अपने नतीजे डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी देख सकते हैं. कई बार वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से दिक्कत आ सकती है, ऐसे में ये वैकल्पिक तरीके काम आते हैं. रिजल्ट में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास या फेल की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी. छात्रों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि 10वीं के बाद ही उनके करियर की दिशा तय होती है. इसी के आधार पर वे आगे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करते हैं. इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही बिना किसी परेशानी के उसे चेक कर सकें.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट