भारत•

MP BJP के सह-प्रभारी को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी, खुशी से झूम उठे ज्योतिरादित्य सिंधिया

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मालवीय नगर से भाजपा विधायक और मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
MP BJP के सह-प्रभारी को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी, खुशी से झूम उठे ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिल्ली की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. मालवीय नगर से भाजपा विधायक और मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति के बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय को नई जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सतीश उपाध्याय को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताई है. सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सतीश उपाध्याय अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के भाव के साथ दिल्लीवासियों के हित में बेहतर काम करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि उपाध्याय नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

सिंधिया नेजताई खुशी

सिंधिया ने अपने संदेश में कहा कि सतीश उपाध्याय का प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता दिल्ली जल बोर्ड के कामकाज को और बेहतर बनाने में मदद करेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता को पानी और उससे जुड़ी सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही उन्होंने उपाध्याय के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की. आपको बता दें कि सतीश उपाध्याय भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वह वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा सीट से विधायक के रूप में भी कार्यरत हैं. संगठन और राजनीति में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है.

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उन्हें आधिकारिक तौर पर दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली में जल आपूर्ति और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम फैसलों में उनकी सक्रिय भूमिका देखने को मिल सकती है. भाजपा के भीतर भी इस नियुक्ति को संगठन और प्रशासनिक संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...