मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है. जिन महिलाओं को हर महीने इस योजना की किस्त मिलती है, वे अब 35वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है और अप्रैल महीने में ही उनके खाते में राशि ट्रांसफर होने की संभावना है.
लाड़ली बहना योजना के पैसे कब आएंगे
इस योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देती है, जिससे वे अपने छोटे-छोटे खर्च आसानी से पूरा कर सकें. फिलहाल लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं. इस डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है. 35वीं किस्त को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सरकार आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में ही राशि जारी करती है. ऐसे में इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 10 से 15 तारीख तक महिलाओं के खाते में पैसा आ सकता है. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. एक और बात नए सत्यापन के अनुसार जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनके नाम योजना की सूची से हटाए जा सकते हैं.
कितनों को मिलती है योजना का लाभ
इस योजना का फायदा राज्य की करोड़ों महिलाएं उठा रही हैं. आंकड़ों के अनुसार करीब 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़ी हुई हैं और हर महीने उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है. यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें नियमित आय की जरूरत होती है. यदि किसी महिला के खाते में किस्त नहीं पहुंचती है, तो उसे कुछ जरूरी बातों की जांच करनी चाहिए. सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि बैंक खाता आधार से लिंक हो और DBT सक्रिय हो. इसके अलावा ई-केवाईसी पूरी होना भी जरूरी है. इन छोटी-छोटी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी होने पर भुगतान रुक सकता है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


