मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों निगम-मंडलों और बोर्डों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है. लंबे समय से इन पदों पर नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. जल्द ही प्रदेश में बड़े स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है.
जल्द सूची होगी जारी
सूत्रों के अनुसार, निगम-मंडलों, बोर्ड और आयोगों में अध्यक्ष पदों के लिए करीब 50 नामों पर चर्चा चल रही है. इनमें से छंटनी कर लगभग 20 से 22 नामों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी. यह सूची पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजी जाएगी और वहां से मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका काफी अहम बनी हुई है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मुद्दे पर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं. दोनों ही नेता अपने-अपने समर्थकों को इन पदों पर जगह दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और हाईकमान से संपर्क बनाए हुए हैं.
शिवराज सिंह चौहान ने सुझाए थे नाम
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्तियां केवल पद वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे संगठन में संतुलन बनाए रखने की रणनीति भी काम कर रही है. पार्टी नेतृत्व अलग-अलग गुटों और क्षेत्रों के नेताओं को साधने के लिए इन पदों का उपयोग कर सकता है, ताकि सभी को प्रतिनिधित्व मिल सके. हाल ही में मुख्यमंत्री निवास पर हुई एक अहम बैठक ने भी इस मुद्दे को और गर्म कर दिया है. इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. खास बात यह है कि शिवराज सिंह चौहान ने खुद कई नाम सुझाए हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं एक्टिव
दूसरी ओर, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने समर्थकों को निगम-मंडलों में जगह दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनके खेमे से जुड़े कई नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिनमें कुछ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि इस बार उन नेताओं को प्राथमिकता मिल सकती है, जिन्होंने हाल के चुनावों में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


