मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बन रहा आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही तैयार होकर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. करीब 416 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट प्रदेश के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने वाला माना जा रहा है. इस स्टेडियम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा से पहले ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 2027 से पहले ही शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यहां बड़े स्तर के मैच और खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकें.
स्टेडियम की क्या होगी खासियत
यह स्टेडियम सिर्फ एक खेल मैदान नहीं होगा, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. दर्शकों के लिए आधुनिक बैठने की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए बेहतर ड्रेसिंग रूम, अभ्यास के लिए विशेष नेट एरिया और अन्य जरूरी सुविधाएं इसमें शामिल हैं. इसके अलावा पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया गया है. सीहोर में इस तरह का बड़ा स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा. अब उन्हें बड़े शहरों में जाकर अभ्यास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां पर ही उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी.
खिलाड़ियों को बेहतर मंच
सरकार का उद्देश्य है कि छोटे शहरों में भी खेलों को बढ़ावा दिया जाए और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए. इसी सोच के तहत इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया है. आने वाले समय में यह स्टेडियम न सिर्फ क्रिकेट बल्कि अन्य खेल आयोजनों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है. स्थानीय लोगों में भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. उनका मानना है कि इससे इलाके का विकास तेजी से होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. मैचों और आयोजनों के दौरान यहां व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. निर्माण कार्य की निगरानी लगातार की जा रही है ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो. अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम को सभी जरूरी मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कराए जा सकें.
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके


