CM Shivraj Today Program : मुख्यमंत्री शिवराज की, आज दिनभर की व्यस्तताएँ

CM Shivraj Today Program :  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हर दिन-हर समय व्यस्तताओं से भरा रहता है। कभी न रुकने वाले, न आराम करने वाले संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 10 बजे निवास से वीडियो काँफ्रेन्सिंग के माध्यम से "हर घर तिरंगा अभियान" के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद हर दिन की तरह सुबह 11:05 बजे स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करेंगे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11:30 बजे, कोविड के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन बच्चों से मुलाकात एवं संवाद करेंगे। दोपहर 2:30 बजे से -  महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम. एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज 12 अगस्त की व्यस्तताएँ
_____

प्रातः 10 बजे - "हर घर तिरंगा अभियान" के संबंध में तैयारियों की समीक्षा, वीडियो काँफ्रेन्सिंग के माध्यम से।

प्रातः 11:05 बजे - स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण।

प्रातः 11:30 बजे - निवास में, कोविड से माता-पिता को खोने वाले बच्चों से मुलाकात एवं संवाद कार्यक्रम।

दोप. 2:30 बजे से -  महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम. एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment