मंत्री नरोत्तम से कांग्रेस नेता ने लागई गुहार, पार्टी ने किया निष्कासित

मध्यप्रदेश की सियासत से एक अलग ही मामला सामने आया हैं। डिंडोरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला को कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया था। पद से हटाए जाने के बाद बिहारी शुक्ला ने प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से न्याय की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि नेता जी ने मंत्री मिश्रा से फोन पर मदद मांगी हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर चरित्र हनन का भी आरोप लगाया है। इस दौरान कांग्रेस नेता शुक्ला काफी भावुक भी थे। 

आपको बता दें कि वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला को पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। बिहारी शुक्ला ने अपनी और अपने परिवार को जान का खतरा बातते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मदद मांगी है। 

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा?

मामले को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ को ऐसा नहीं करना था। वह आपका जिला अध्यक्ष था। आप इतने बड़े डिक्टेटर हो गए कि उसके चरित्र हत्या की कोशिश करने लगे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment