तीन गढ़ पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को मिली बड़ी हार...

भोपाल. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में जीत को तरसती रही कांग्रेस ने एक ही झटके में भाजपा के तीन गढ़ झटक लिए। सबसे बड़ी जीत उन्हें छत्तीसगढ़ में मिली जहां जनता ने 15 साल से जमी रमन सिंह सरकार को उखाड़ फेंका। साथ ही कांग्रेस ने राजस्थान में भाजपा सरकार को विदा कर दिया। भाजपा के तीसरे गढ़ मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने कड़ी टक्कर दी। दिन भर आगे-पीछे के बाद आखिर कांग्रेस ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस चुनाव से राहुल के नेतृत्व को ताकत मिली है. कांग्रेस ने 100 (राजस्थान) + 114 (मध्यप्रदेश) + 68 (छत्तीसगढ़) + 19 (तेलंगाना) + 05 (मिजोरम) = 306 सीटें हासिल किए है। इससे कांग्रेस का मनोबल भी बढ़ गया है। अब लोकसभा चुनाव में भी टक्कर देने की तैयारी में रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव बन सकता है भाजपा के लिए संकट

पांच विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को मिली हार से कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है। इससे यह माना जा रहा कि 5 माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कंटे की टक्कर होना निश्चित है। भाजपा को इन विधानसभा चुनावों में करीब 30 फीसदी का नुकसान हुआ है। जानकारों का कहना है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में यदि अयोध्या राम मंदिर का विवाद नहीं सुलझा तो यहां से भी भाजपा को मूकी खानी पड़ सकती है।

कांग्रेस को मिली बड़ी चुनावी जीत

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के वोट प्रतिशत में अंतर एक फीसदी से भी कम रहा। हालांकि 2009 के आम चुनाव में मिली जीत बाद कांग्रेस की यह सबसे बड़ी चुनावी जीत है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में नोटा के वोट भाजपा और कांग्रेस के वोट अंतर से अधिक रहे। मप्र में कांगे्रस बसपा के 2 एवं 5 अन्य की मदद से सरकार बनाती दिख रही है। वहीं दूर दक्षिण में केसीआर की तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) ने लगातार दूसरी बार बहुमत के पार बड़ी जीत हासिल की। पांचवें राज्य मिजोरम में मिजो नेशनल फं्रट ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका।

पांच राज्यों का ये है रिपोर्ट कार्ड

मध्यप्रदेश (230 सीटें) बहुमत-116
कांग्रेस - 114 (+56)
109 - (-56)
अन्य - 7

छत्तीसगढ़ (90 सीटें) बहुमत-46
कांग्रेस - 68 (+29)
भाजपा - 15 (-35)
अन्य - 7

राजस्थान (199 सीटें) बहुमत-100
कांग्रेस - 100 (+79)
भाजपा - 73 (-90)
अन्य - 26

तेलंगाना (119 सीटें) बहुमत-60
टीआरएस - 88 (+25)
कांग्रेस - 19 (-18)
अन्य - 12

मिजोरम 40 सीटें बहुमत-21
एमएनएफ - 26 - (-18) 
कांग्रेस - 05 - (-29)
अन्य - 9

Share:


Related Articles


Leave a Comment