5 जिलों में भारी बारिश, किसानों के लिए राहत की खबर
भोपाल. मध्यप्रदेश में इस साल मानसून में एक जून से 6 अगस्त तक 5 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के 34 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 12 है। सर्वाधिक वर्षा 712.8.6 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 240.4 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मुरैना, सिंगरौली, सीधी, दतिया और भिण्ड हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, नीमच, सिवनी, मण्डला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, शहडोल, छतरपुर, शिवपुरी, सतना, उमरिया, मंदसौर, झाबुआ, इंदौर, खण्डवा, बुरहानपुर, बड़वानी, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, आगर-मालवा, गुना, भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और होशंगाबाद हैं। कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, डिण्डोरी, अनूपपुर, धार, अलीराजपुर, हरदा, बैतूल, खरगोन, पन्ना, सागर, देवास और अशोकनगर हैं।