VD Sharma Khajuraho : वीडी शर्मा ने खजुराहो के राजनगर मे लगाया भाजपा का झंडा

VD Sharma Khajuraho : मध्यप्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव के तहत मेरा परिवार भाजपा का परिवार मेरा घर भाजपा का घर अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो के राजनगर में भाजपा झंड़ा लगाया। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि आचार सहिंता के बाद भी अपने घर पर भाजपा झंडा लगाना आपका अधिकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए पूरे मध्यप्रदेश मे भाजपा के झंड़े लगाने को कहा। 

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मध्य प्रदेश के अंदर मेरा परिवार भाजपा का परिवार, मेरा घर भाजपा का घर, के अभियान के तहत घर पर कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा करके इस अभियान में जुटे हैं। आज मैंने भी राजनगर विधानसभा में खजुराहो के मेरे बूथ के अध्यक्ष जगनंदन तिवारी के घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील कर रहा हूं...अपने अपने घर पर झंडा लगाकर ऐतिहासिक अभियान में जुटे।

झंड़ा लगाने पर बोले वीडी 

वीडी शर्मा ने झंड़ा लगाने को लेकर कहा कि यह हमारा अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाना चुनाव है। आचार संहिता लगी है लेकिन कोई अगर यह कहता है कि घर पर झंडा नहीं लगा सकते तो यह बिल्कुल अनाधिकृत है। मेरे घर पर मैं अपनी स्वेच्छा से अपने दल का झंडा लगा रहा हूं।लगा सकता हूं, उसे अधिकार है। मैं कमल का फूल अपनी दीवार पर लिख सकता हूं। यह मेरा अधिकार है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं। पूरे मध्य प्रदेश के अंदर कार्यकर्ता झंडा लगाकर इस अभियान को सफल बनाये।

Share:


Related Articles


Leave a Comment