Arvind Kejriwal:- अरविंद केजरीवाल को कौन नहीं जानता वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वह आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी है। खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। इनके साथ उनकी बेटी को भी जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के साथ-साथ 7 करोड़ रुपए की रंगदारी भी मांगी गई है
इतना ही नहीं इसमें यह भी कहा गया है कि अगर वह 7 करोड़ रुपए नहीं देंगे तो उनको और उनकी बेटी को जान से मार देंगे। यह कॉल दिल्ली के तिलक नगर के विधायक जनरल सिंह को आए हैं जिसमें उन्हें धमकी दी गई साथ ही व्हाट्सएप पर मैसेज भी किए गए हैं जो की धमकी से भरे हुए हैं।
धमकी के साथ-साथ यह भी कहा गया है कि यह मैसेज अरविंद केजरीवाल तक पहुंचा दिया जाए की 7 करोड़ रुपए दे दे वरना उन्हें और उनकी बेटी को जान से मार दिया जाएगा इसके बाद यह मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस में अभी तक इस मामले में शामिल आरोपी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन इस मामले की जांच इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंप दी गई है और वह इस मामले को बारीकी से जांच रहे हैं ताकि पता चल सके कि यह कॉल और मैसेज किसने किए थे और वह क्या करना चाह रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से यह कॉल क्यों किया।
सुरक्षा की मांग उठी
जानकारी के मुताबिक इन धमकी भरे कॉल और मैसेज के बाद अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को सुरक्षा के घेरे में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है ऐसे में अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। जिससे कि कोई भी किसी तरह से उन्हें और उनके परिवार को नुकसान न पहुंच सके।









