Brajesh Pathak:- हाल ही में अखिलेश यादव अयोध्या के दौरे को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा है। बृजेश पाठक का कहना है कि सपा के लोग कई रूप लेकर चलते हैं वह बहुरूपिये है इतना ही नहीं उनका कहना यह है कि सपा पार्टी के लोग तुष्टिकरण की राजनीति भी रचते हैं।
ऐसे में उन्होंने अखिलेश यादव के दौरे को लेकर कहां की भगवान ने कम से कम इन्हें अयोध्या आने की सद्बुद्धि तो दी है कम से कम इनमें सनातन धर्म को लेकर आस्था तो जगी है। ऐसा कहते हुए अखिलेश यादव पर कई तीखे प्रहार किए हैं।
बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना
बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर तीखे तंज तो कसे ही साथ में उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर भी हमला बोला है। बृजेश पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आपातकाल और बोफोर्स प्रकरण जैसे मुद्दे से ध्यान भटकने के लिए दस्तावेजों के माध्यम से भ्रम पैदा कर रही है ताकि लोगों का ध्यान यहां से भटक जाए और वह इस बात को लेकर कुछ सोच ही ना पाए।
कांग्रेस कई तरह के दस्तावेज अपने हक में सामने लाती जा रही है। इतना ही नहीं बृजेश पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखे तंज कसते हुए कई आरोप भी लगाए हैं।
प्रदेश गुंडों और माफियाओं से हुआ मुक्त - ब्रजेश पाठक
बृजेश पाठक का कहना है कि प्रदेश केवल और केवल सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई गुंडों और माफियाओं से मुक्त हो पाया है। इतना ही नहीं उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो जेल से बाहर आने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन वह फिर भी बाहर नहीं आ पाएंगे उन्हें जेल में ही रहना होगा।
बृजेश पाठक ने कहा कि आने वाले समय में साल 2027 में फिर एक बार भाजपा सरकार पूरे बहुमतों के साथ अपनी सत्ता स्थापित करेगी और अपनी सरकार बनाकर विजय हासिल करेगी।









