ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

ओडिआ मोहल्ला विवाद: सोनकर समाज ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

मनीष तिवारी, जबलपुर। जबलपुर के थाना ओमती अंतर्गत उडिआ मोहल्ला में 10 नवंबर की रात 10 से 11 बजे के बीच एक नाबालिग लड़के के साथ मारपीट, अभद्रता और मकान खाली कराने के दबाव को लेकर दो पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। इस विवाद के दौरान कथित तौर पर पथराव और उपद्रव की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस बल के मौके पर पहुंचने पर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। आज स्थानीय नागरिकों और सोनकर समाज ने एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व व्यक्तिगत और राजनीतिक द्वेष के चलते मामले को तूल दे रहे हैं और निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।

​इस मामले में पुलिस प्रशासन का पक्ष रखते हुए एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि घटना की रात ही एक पक्ष की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी, जबकि दूसरे पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन पर तकनीकी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि विवाद के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूर्ण होने पर जिसकी भी संलिप्तता और गलती सामने आएगी, उसके विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

MP भाजयुमो अध्यक्ष के बचे पदों पर फंसा पेंच, इंदौर के लिए इंतजार,13 जिलों की सूची तैयार
मध्यप्रदेश

18 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता, सभी राज्य मंत्रियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश
नेशनल न्यूज़

MP में रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, लोकायुक्त की कार्रवाई में 9 पकड़े गए, पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर

बंडोल में शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी में जुटी बीजेपी सरकार

Godzilla minus One अब देख पाएंगे Netflix पर हिंदी में, कई भाषाओं में उपलब्ध
फिल्म रिलीज

Godzilla minus One अब देख पाएंगे Netflix पर हिंदी में, कई भाषाओं में उपलब्ध

स्वच्छता सर्वेक्षण: जबलपुर ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, संस्कारधानी बनी 'स्वच्छधानी'

जबलपुर के पनागर में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण, पराली प्रबंधन और आधुनिक बुआई पर जोर

यूनिसेफ और मेटा के वित्तीय संबंधों को लेकर मानव अधिकार आयोग ने जताई चिंता, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को लिखा पत्र