19 सूत्रीय मांगों को लेकर वनकर्मियों की हड़ताल, मांगें पूरी ना होने पर कराया ..

रिपोर्ट -निर्मल कुमार विश्वकर्मा 

अशोकनगर-19 सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मचारियों की हड़ताल का आज दसवां दिन।
मांगे पूरी ना होने पर कराया महिला एवं पुरुष वन कर्मचारियों ने  मुंडन।

 प्रदेश भर में 19 सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।  जिला वन मंडल अशोकनगर में जिले के समस्त तहसीलों से महिला एवं पुरुष वनकर्मचारियों ने एकत्रित होकर मध्यप्रदेश शासन के खिलाफ अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।  जिसमें जिला वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं महिला वन कर्मचारी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विनीता साहू के नेतृत्व में जिले की समस्त तहसीलों से आए हुए वन कर्मचारियों ने सामूहिक रुप से एकत्रित होकर जिला वन मंडल कार्यालय अशोकनगर में प्रदेश की सरकार के खिलाफ व्यापक रूप से विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध में पुरुष वनकर्मचारियों के साथ-साथ महिला वन कर्मचारियों ने मुंडन कराया.और अपनी 19 सूत्रीये माँगों को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाये । जिसमें तहसील चंदेरी वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव परिहार,  तहसील अध्यक्ष देवेंद्र लिटौरिया, मुंगावली वन कर्मचारी अध्यक्ष अजहर खान  के नेतृत्व में जिले की अन्य तहसीलों से भी  समस्त वन कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment