Ajay Singh Churhat : अजय सिंह राहुल भैया के लिए चुरहट में जीत प्रतिष्ठा का सवाल

Ajay Singh Churhat : चुरहट विधानसभा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और उनके बेटे अजय सिंह राहुल भैया का गढ़ माना जाता है। इस सीट से दोनों पिता और बेटे कई बार विधायक रह चुके है। हालांकि साल 2008 के चुनाव में अजय सिंह को भाजपा के शरतेंदू तिवारी ने चुनाव हराया था।

अजय सिंह छह बार लगातार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। अजय सिंह मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पर्यटन और संस्कृति विभागों के कैबिनेट मंत्री भी रहे है। वह 2003, 2008, 2013 तक विधानसभा चुनाव जीते, लेकिन 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अजय सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की दौड़ में दावेदार माने जा रहे थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अजय सिंह का सामना वर्तमान भाजपा विधायक शरतेंदू तिवारी से है। 

चुरहट विधानसभा की बात करे तो यहां कुल 2 लाख 50 हजार मतदाता हैं। क्षेत्र में क्षत्रिय, ब्राह्मण, पिछड़ा, हरिजन, और आदिवासी जातियां प्रमुख रूप से हैं। वर्तमान में चुरहट विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरतेंदू तिवारी हैं, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं और क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ रखते है, लेकिन वर्तमान में, शरतेंदू तिवारी पर यह आरोप है की उन्होंने क्षेत्र में कार्य की अनदेखी की और अधिकतर समय दूसरे जिले रीवा में रहते हैं। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में अजय सिंह को अपने ही गढ़ में हार का मुंह देखना पड़ा था और उनकी पैतृक सीट चुरहट उनके हाथ से निकल गई थी। ऐसे में इस चुनाव में अजय सिंह जीत हासिल करना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment