कलेक्टर Riju बाफना की पहल, 72 विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने किया पौधारोपण 

- शाजापुर में 50 हजार पौधा रोपण का रखा लक्ष्य,
- पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए
- पहले फैस में 20 हजार पौधो का रोपण,
- ग्रामीण क्षेत्रों के कई ईलाको को बनाया जाएगा हरा-भरा,
- सघन वृक्षारोपण अभियान,
- शाजापुर में हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मॉ के नाम चलाया अभियान,

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिले में पर्यावरण को बढ़ावा देने व हरियाली बढ़ाने के उद्धेश्य को लेकर एक पेड़ मॉ के नाम सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के सभी अधिकारीयों व जनप्रतिनीधियों के साथ 50 हजार पौधो का राेपण किये जाने का लक्ष्य रखा है। पहले फैस में 20 हजार पौधो का रोपण किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100-100 पौधो का रोपण एक साथ किया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण के दौरान कलेक्टर ऋजू बाफना ने आम लोगो, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओ व पर्यावरण संरक्षण से जुडे लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर '''हर परिसर, हरा परिसर"" की थीम को लेकर एक पेड़ मॉ के नाम लगाये गये पौधो की सुरक्षा करने का आव्हन किया। पूर्व में भी 8 हजार पौधो का रोपण किया जा चुका है।

इस अवसर पर डीएफओ मयंक चांदिवाल (आईएफएस),  एडीएम बी.एस.सोंलकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर,  संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, एसडीएम सुश्री मनीषा वास्केल, जिला होमगार्ड कमाण्डेन्ट विक्रम सिंह मालवीय, जिला कोषालय अधिकारी जी.एल.गुवाटिया, ईई पीडब्लूडी मोहन सिंह डेहरिया, नगर पालिका सीएमओ डॉ.मधु सक्सेना, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, ईई पीएचई व्ही.एस.चौहान, उप संचालक उद्यान मनीष चौहान, उप संचालक पशु चिकित्सालय डॉ. श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ.अजय सालवे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री नीलम चौहान, महाप्रबंक सीसीबी श्रीवास्तव, डीईओ विवेक दुबे, एसडीओ सिंचाई अंकित पाटीदार,  महाप्रंबधक उद्योग श्रीमती सुमन सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जिला अधिकारीगणों व कर्मचारीगणों ने पौधारोपण किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment