Lokpath Mobile App: फोटो क्लिक कर करें अपलोड, सारी समस्याओं का मिलेगा समाधान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा में Lokpath Mobile App 'लोकपथ मोबाइल ऐप' का शुभारंभ किया। लोकपथ ऐप के माध्यम से अब हर व्यक्ति अपने मोबाइल से प्रदेश की खराब सड़कों की फोटो अपलोड कर सकेगा। इससे विभाग को लाइव लोकेशन के साथ, फोटो से सड़क की स्थति की तुरंत जानकारी मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग को समास्या की जानकारी मिलते हुए उस स्थान पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगा। मोबाइल एप के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा 40 हजार किलोमीटर में लोकनिर्माण विभाग सजगता से यह मौका ना लाए की कोई फोटो खींचना पड़े।

सात दिन में होगा सड़कों में सुधार : अधिकारी होंगे जवाबदार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी विभागों को जनता के प्रति अधिक से अधिक जवाबदेह बनाना हमारा लक्ष्य है। जनता के प्रति अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली को अपनाते हुए लोक कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार लोकपथ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधानसभा भवन स्थित मीडिया सेंटर में मोबाइल ऐप- लोक पथ के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह उपस्थित थे। 

जन-जन तक पहुंचाएं ऐप की जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 40 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों में आवश्यकतानुसार ऐप से त्वरित रूप से सुधार संभव होगा। विभाग के लिए 7 दिन में सुधार करना चुनौती पूर्ण और साहस का कार्य है। यह विश्वास है कि विभाग नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए इस नवाचार को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में सफल होगा। यद्यपि अधिक वर्षा, जल भराव और भारी वाहनों के अधिक आवागमन से सड़कों का क्षतिग्रस्त होना स्वाभाविक है, परंतु विभाग का यह प्रयास होना चाहिए कि सड़कों में गड्ढे हो ही नहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों से इस ऐप की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। लोकपथ मोबाइल ऐप सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 

ऐसे डाउनलोड करें ऐप -  Lokpath Mobile App 'लोकपथ मोबाइल ऐप'  को लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट www.mppwd.gov.in पर जाकर डाउनलोड करके इंस्टॉल किया जा सकता है। जल्द ही यह ऐप Android फोन के लिए प्ले स्टोर और iOS फोन के लिए App Store पर उपलब्ध होगी। 

दो चरणों में लागू होगी योजना
लोक निर्माण विभाग के अधीन प्रदेश के समस्त मरम्मत योग्य राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला एवं अन्य जिला व ग्रामीण मार्ग सम्मिलित रहेंगे। यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी। प्रथम चरण मंगलवार 2 जुलाई से आरंभ किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और मुख्य जिला मार्ग शामिल रहेंगे। द्वितीय चरण में प्रथम चरण में सम्मिलित मार्गों के साथ शेष अन्य जिला एवं ग्रामीण मार्गों को शामिल किया जाएगा। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment