कलेक्ट्रेट में माह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजन

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में  माह के प्रथम कार्य दिवस 1 जुलाई को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के नेतृत्व में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में डीएम सुश्री ऋजु बाफना ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दें। समाज के विकास में आप सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। सभी अधिकारी-कर्मचारीगण अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और हमारे पास जो आये उसका काम सेवा के भाव से संवेदनशीलता के साथ करने की बात कहीं।

इस अवसर पर डीएफओ मयंक चांदिवाल (आईएफएस),  एडीएम बी.एस.सोंलकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर,  संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, एसडीएम सुश्री मनीषा वास्केल, जिला होमगार्ड कमाण्डेन्ट विक्रम सिंह मालवीय, जिला कोषालय अधिकारी जी.एल.गुवाटिया, ईई पीडब्लूडी मोहन सिंह डेहरिया, नगर पालिका सीएमओ डॉ.मधु सक्सेना, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, ईई पीएचई व्ही.एस.चौहान, उप संचालक उद्यान मनीष चौहान, उप संचालक पशु चिकित्सालय डॉ. श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ.अजय सालवे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री नीलम चौहान, महाप्रबंक सीसीबी श्रीवास्तव, डीईओ विवेक दुबे,  महाप्रंबधक उद्योग श्रीमती सुमन सहित  
 बड़ी संख्या में जिला अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट अधीक्षक रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया तथा आभार नाजीर जयंत बघेरवाल ने माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment