नयें कानून का थानों में Wel come, थानों में जागरूकता अभियान

शाजापुर/ आदित्य शर्मा निप्र। जिले में  1 जुलाई से आईपीसी / सीआरपीसी तथा एविडेंस एक्ट के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो गया। तीन नये कानून भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियिम का क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया।  जिला मुख्यालय पर स्थानीय कोतवाली थाने में रात 12 बजे एसपी यशपाल राजपूत व एएसपी टी.एस.बघेल ने किया साथ ही जिले के अन्य थानों में भी आयोजन संपन्न किये गये।

एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि जिले के  पुलिस अधिकरियों/कर्मचारियों को नये कानूनो के बारें में विस्तृत जानकारियॉ दी जा चुकी है।  उन्हाैने  बताया कि विभाग का सक्रिय दृष्टिकोण और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित कर इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है।  उन्हौने बताया कि नए कानून, पुराने कानूनों से किस प्रकार भिन्न हैं, कौन से कृत्यों को अपराध की परिधि में शामिल किया गया है और पुलिस के अपराध अनुसंधान के दायरे को किस प्रकार संदर्भित किया गया है, आईटी तथा इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का प्रयोग किए कानून के रूप में मान्य बनाया गया है, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में क्या संशोधन किए गए हैं तथा पुलिस के आपराधिक अनुसंधान को विस्तृत करने और उत्तरदायित्व को कैसे बढ़ाया गया है।

एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि आईपीसी में पहले 511 धाराये थीं इनकी जगह भारतीय न्याय संहिता में अब 358 होंगी। इसमें 21 नये अपराध जोडे गये हैं 41 अपराधों में कारावास की अवधि को बढाया गया है। 42 अपराधों में जुर्माना बढाया गया है। 25 अपराधों में अनिवार्य न्यूनतम सजा शुरू की गई है, 06 धाराओं में सामुदायिक सेवा का दण्ड
जोडा गया है। 19 धाराओं को निरस्त किया गया है।

एएसपी टी.एस.बघेल ने बताया कि परिवर्तित नये कानूनों के अन्तर्गत पुरानी धाराओ में किये गये सशोंधनों तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनमें जोड़ी गई नई धाराओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, साथ ही परिवर्तित कानूनों का पुलिसिंग के साथ-साथ न्यायालय के विचारण पर पडने वाले प्रभावों के सम्बन्ध व उनके प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गई है।

एएसपी टी.एस.बघेल ने बताया कि जिले के सम्पूर्ण थाना व चौकी क्षेत्रों मे नए कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अलग अलग महाविद्यालयों में तथा विभिन्न प्रमुख चैराहों पर जाकर लोगों के बीच जन संवाद कर नए कानून मे हुए परिवर्तन एवं सुधारों के बारे मे अवगत भी कराया गया है। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी सहित कर्मचारीगण मौजूद थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment