Guna News : चुनाव प्रचार करने गयी हेमा मालिनी, 4 मिनट भी मंच पर नहीं टीक पायी
गुना. मध्यप्रदेश के चाचौड़ा विधानसभा के कुंभराज में भाजपा प्रत्याशी ममता मीना के समर्थन में आम सभा करने पहुंची थीं। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सभा का समय था। लेकिन हेमा मालिनी शाम को ठीक 5 बजे मंच पर पहुंची और 4 मिनिट रुककर वापस लौट गईं। बाद में भाजपा प्रत्याशी ममता मीना ने सभा को संबोधित किया और बताया कि शाम को 5 बजे के बाद हेलीकाप्टर नहीं उड़ता इसलिए हेमामालिनी को जाना पड़ा।
हेमामालिनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आसपास की बिल्डिंगों के छत और मंदिर के ऊपर भी लोग चढ़ गए। उनके जाते ही सभा स्थल खाली हो गया और आसपास की छतों पर चढ़े लोग भी उतर गए। हजारों की भीड़ सैंकड़ो में तब्दील हो गई।
Topics:
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!