मतदाता जागरूकता अभियान, अबकी बार मतदान 85% के पार

शाजापुर/ आदित्य शर्मा। जिले में 07 नवम्बर से 12 नवम्बर  तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वोटर स्लिप प्रदान की जायेगी। जिले की तीनों विधानसभाओं शाजापुर, शुजालपुर व कालापीपल के लिये कुल 835 मतदान केन्द्र बनाएं गए है। साथ ही   30 अक्टूबर  की स्थिति में विधानसभावार मतदाताओं में 354551 पुरूष, महिला 333789, अन्य 9 है। संपूर्ण जिले में 688349 कुल मतदाता है। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  किशोर कन्याल ने बताया कि तीनो विधानसभा क्षेत्रो में 25 आदर्श मतदान केन्द्र, 21 पिंक बूथ एवं 10 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167- शाजापुर में 08 आदर्श मतदान केन्द्र, 11 पिंक बूथ एवं 4 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168- शुजालपुर में 08 आदर्श मतदान केन्द्र, 8 पिंक बूथ एवं 3 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 169- कालापीपल में 09 आदर्श मतदान केन्द्र, 2 पिंक बूथ एवं 3 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाएं जा रहे है। कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि मतदान दलों में 234 माइक्रो आब्जर्वर, 962 पीठासीन अधिकारी, 951 मतदान अधिकारी क्रमांक एक, 1002 मतदान अधिकारी क्रमांक दो, 993 मतदान अधिकारी क्रमांक तीन इस प्रकार कुल 4142 शासकीय सेवकों को मतदान कर्मी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि मतदान के दिवस पर प्रत्येक 10 मतदान केन्द्र के बीच एक अतिरिक्त ईव्हीएम रखने की प्लानिंग है। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचने के पूर्व ही एसएमएस के माध्यम से मतदान केन्द्र क्रमांक एवं अन्य जानकारी दी जायेगी।

तीन विधानसभा क्षेत्रवार फेसिलिटेशन सेंटर बनाए:-

मतदान दलों में लगे शासकीय सेवकों को मतदान करने की सुविधा प्रदान करने लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रवार फेसिलिटेशन सेंटर बनाए जायेंगे। इसके अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में भी सुविधा केन्द्र स्थापित किया जायेगा। जिसमें मतदान कर्मियों द्वारा मतदान किया जा सकेगा। 80 वर्ष से अधिक उम्र तथा दिव्यांगजन 06 एवं 10 नवम्बर को करेगे मतदान

बनाया रूट प्लॉन,  किया दलों का गठन 
      
जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र तथा दिव्यांगजनों जिनके द्वारा अपने घर से ही मतदान करने की सहमति दी गई है, ऐसे 754 मतदाताओं से 06 एवं 10 नवम्बर को मतदान कराने के लिए दलों का गठन कर रूट प्लॉन बनाया गया है। 06 तारीख को जो मतदाता मतदान नहीं कर पायेंगे उनसे 10 नवम्बर को पुन: मतदान कराया जायेगा। इसके बाद छुटे हुए मतदाता मतदान केन्द्र पर मतदान नहीं कर सकेंगे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment